PRACTICAL-01 Block-Diagram of Computer
Computer का Block Diagram कंप्यूटर के विभिन्न भागों और उनके बीच होने वाले Data Flow तथा कार्यप्रणाली को सरल चित्र के माध्यम से समझाने के लिए उपयोग किया जाता है।

कंप्यूटर के विभिन्न भाग –
1. Input Unit (इनपुट यूनिट) :- इनपुट यूनिट का कार्य यूज़र द्वारा दिए गए डेटा और निर्देशों को कंप्यूटर में प्रवेश कराना है।
उदाहरण: Keyboard, Mouse, Scanner, Microphone, Webcam
2. CPU – Central Processing Unit : CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क (Brain of Computer) कहा जाता है। यह दिए गए निर्देशों को प्रोसेस करता है और परिणाम तैयार करता है।
CPU के मुख्य भाग:
(a) ALU – Arithmetic Logic Unit : – ALU गणितीय एवं तार्किक कार्य करता है।
गणितीय कार्य: -Addition, Subtraction, Multiplication, Division
तार्किक कार्य:-Comparison, AND, OR, NOT आदि।
(b) CU (Control Unit): Control Unit कंप्यूटर के सभी भागों के कार्यों को नियंत्रित और समन्वित करती है।
(c) Memory (मेमोरी ) : Memory Unit का कार्य डेटा, निर्देश और परिणामों को संग्रहित करना है।
इसके प्रमुख प्रकार:
Primary Memory:- RAM, ROM, Cache Memory
Secondary Memory: – Hard Disk, SSD, Pen Drive, Memory Card
4. Output Unit (आउटपुट यूनिट) : Output Unit कंप्यूटर द्वारा प्रोसेस किए गए परिणाम को यूज़र के समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करती है।
उदाहरण: – Monitor, Printer, Speaker, Projector
निष्कर्ष – कंप्यूटर में Input Unit डेटा और निर्देश प्राप्त करती है, CPU उनका प्रसंस्करण करता है, Memory Unit डेटा एवं निर्देशों को संग्रहित करती है तथा Output Unit अंतिम परिणाम यूज़र को प्रदान करती है। इस प्रकार ये सभी इकाइयाँ मिलकर कंप्यूटर सिस्टम के कार्य को पूरा करती हैं।
PRACTICAL-02 MS Paint में Visiting Card बनाना
1. उद्देश्य: Prepare Visiting Card Using MS-Paint.
2. आवश्यक सामग्री: कंप्यूटर, Windows OS तथा MS Paint।
3. प्रक्रिया (Procedure):
- सबसे पहले Start Menu → Paint खोलें।
- Rectangle Tool की सहायता से Visiting Card की बाहरी सीमा (Border) बनाएं।
- Text Tool (A) पर क्लिक करके अपना नाम, पद, मोबाइल नंबर, ई-मेल और पता लिखें।
- अलग-अलग जानकारी को व्यवस्थित करने के लिए Text Box का उपयोग करें।
- नाम और पद को आकर्षक बनाने के लिए Font, Font Size और Font Color बदलें।
- Shapes की सहायता से आवश्यक डिजाइन, लाइन या बॉक्स बनाएं।
- Fill with Color अथवा Color Palette की सहायता से कार्ड में रंग भरें।
- Select, Copy और Paste का उपयोग करके आवश्यक डिजाइन को व्यवस्थित करें।
- कार्ड तैयार होने के बाद File → Save As पर क्लिक करें।
- फाइल को PNG/JPEG फॉर्मेट में उचित नाम से सेव करें, जैसे Visiting_Card.png
- अंत में कार्ड को देखकर उसकी स्पेलिंग, मोबाइल नंबर और पता सही होने की जाँच करें।
4. परिणाम (Result/Output): MS Paint का उपयोग करके सफलतापूर्वक एक Visiting Card तैयार कर सेव किया गया एवं प्रिंट किया ।
5. सावधानियां (precautions)
- सही जानकारी लिखें – नाम, पद, मोबाइल नंबर, ई-मेल और पता सही होना चाहिए।
- रंगों का सही संयोजन करें – Background और Text का रंग ऐसा हो कि जानकारी आसानी से पढ़ी जा सके।
- बहुत अधिक डिजाइन न डालें – कार्ड को सरल, साफ और आकर्षक रखें।
- लोगो का सही उपयोग करें – संस्था या कंपनी का लोगो स्पष्ट और उचित स्थान पर रखें।
- चित्रों की गुणवत्ता अच्छी रखें – धुंधले या कम गुणवत्ता वाले चित्रों का उपयोग न करें।
- प्रिंट करने से पहले Preview देखें – कार्ड का अंतिम रूप देखकर ही Print करें।
- फाइल को सुरक्षित रखें – अंतिम डिजाइन को उचित नाम से Save करें और आवश्यकता होने पर उसकी Backup Copy रखें।
PRACTICAL-03 Use of fire extinguisher.
1. उद्देश्य: What is the principle of fire extinguisher? How to use of fire extinguisher.
2. आवश्यक सामग्री: अग्निशामक यंत्र ( Fire extinguisher), सुरक्षा दस्ताने, सुरक्षा हेलमेट/चश्मा
3. प्रक्रिया (Procedure):
आग लगने के लिए मुख्यतः तीन तत्व आवश्यक होते हैं— ऊष्मा (Heat) + ईंधन (Fuel) + ऑक्सीजन (Oxygen)।
इसे Fire Triangle (अग्नि त्रिकोण) कहते हैं।
अग्निशामक यंत्र इनमें से किसी एक या अधिक तत्व को हटाकर आग को बुझाने का कार्य करता है। अग्निशामक यंत्र आग को बुझाने के लिए आग के त्रिकोण (Fire Triangle) को तोड़ने के सिद्धांत पर काम करता है।
आग लगने के लिए 3 चीजें जरूरी हैं:
1. ईंधन (Fuel)– लकड़ी, पेट्रोल, गैस
2. ऑक्सीजन (Oxygen) – हवा से मिलती है
3. ऊष्मा (Heat) – चिंगारी या तापमान
इनमें से कोई एक हटा दें , तो आग बुझ जाएगी। इसी पर सारे अग्निशामक यंत्र बने हैं।
अग्निशामक यंत्र का उपयोग –
अग्निशामक यंत्र का उपयोग PASS विधि से किया जाता है: –
P – Pull (पुल): अग्निशामक यंत्र की सुरक्षा पिन को खींचें।
A – Aim (एम): नोजल को आग की जड़/आधार की ओर रखें।
S – Squeeze (स्क्वीज): हैंडल को दबाकर अग्निशामक पदार्थ बाहर निकालें।
S – Sweep (स्वीप): नोजल को दाएँ-बाएँ घुमाते हुए आग के आधार पर छिड़काव करें।
4. परिणाम (Result): इस प्रयोग द्वारा अग्निशामक यंत्र ( Fire extinguisher) के कार्य करने के सिद्धांत तथा PASS विधि द्वारा उसके सुरक्षित उपयोग की जानकारी प्राप्त हुई और आग को नियंत्रित करने की प्रक्रिया को समझा गया।
5. सावधानियां (precautions)
1. आग के प्रकार के अनुसार सही अग्निशामक यंत्र का चयन करें।
2. अग्निशामक यंत्र चलाते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
3. अपने पीछे बाहर निकलने का सुरक्षित रास्ता रखें।
4. विद्युत आग पर पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
5. यदि आग बहुत बड़ी या तेजी से फैल रही हो, तो स्वयं आग बुझाने का प्रयास न करें और तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएँ।
