Skip to content
ग्रामीण शिक्षा विजन की प्रारंभिक परीक्षा 31 आक्टुंबर 2024 को आयोजित होगी
इंदौर , 25 सितम्बर 2024
ग्रामीण शिक्षा विजन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी दीपावली पर्व पर 31 आक्टुंबर 2024 (शुक्रवार) को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी । परीक्षा नियंत्रक श्री धीरज जामले जी ने बताया कि ग्रामीण शिक्षा विजन के संस्थापक श्री जामसिंह कन्नौजे है एवं इसका प्रारंभ 2009 में ग्राम किसनगढ़ से उन्होने किया था । ग्रामीण शिक्षा विजन के प्रेरक पुरुष भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैंन के नाम से प्रसिद्ध डा. ए पी जे अब्दुल कलाम है उन्ही के सपनो के भारत के स्वप्न को साकार करने हेतु ग्रामीण शिक्षा विजन की शुरुआत की गई थी । साथ ही यह भी बताया कि ग्रामीण क्षैत्र के विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षाओं से अभी अनभिज्ञ है, यदि वे इसमें शामिल होते है, तो उन्है प्रतियोगिता परीक्षा देने जैसा अनुभव प्राप्त करेंगें। परीक्षा का पैटर्न संघ लोक सेवा आयोग एवं म.प्र. लोक सेवा आयोग पर आधारित है । इसमे कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के सभी वर्ग के विद्यार्थियों को शामिल किया जाता है। परीक्षा तीन चरण प्रारंभिक, मुख्य एवं साक्षात्कार में होगी । कुल 6 विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा, जिन्है मध्यप्रदेश के किसी भी एक ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण कराया जाएगा अथवा उचित पुरस्कार प्रदान किया जावेगा । इस वर्ष यह परीक्षा 27 केन्द्रों – किशनगढ़, पड़ावा , पोलाखाल, निमखेड़ा, रातातलाई, सिंगाजी-पठार , गोदना, भायली, जीनवानी, मगरादेह-, पानकुआ-, आगराखुर्द-, भीकुपुरा, केवटियापानी, पलासी, रुपलीपुरा,इमलीपुरा, कन्डिया, आदर्शनगर, मानसिंगपुरा, हीरापुर , नरसिंहपुरा, पाटाखाल , बोरपड़ावा, बिरजाखाल , पिपल्या लोहाड़ , लक्ष्मीनगर में परीक्षा आयोजित की जावेगी।
महत्वपूर्ण तिथि
=> परीक्षा फार्म भरने का माध्यम परीक्षा केन्द्र प्रभारी के माध्यम से
=> परीक्षा फार्म भरने की प्रारंभ दिनांक – 25/09/2024
=> परीक्षा फार्म भरने की अंतिम दिनांक – 15/10/2024
=> परीक्षा शुल्क ( कक्षा 9 वीं से 12 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी ) – 20 रूपए एवं ( अनुभवी विद्यार्थी ) 30 रूपए